जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का निधन, परिणाम दिवस पर आई दर्दनाक खबर

जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का निधन, परिणाम दिवस पर आई दर्दनाक खबर

 

पटना/आरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम जहां एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक रहे, वहीं भोजपुर जिले की तरारी सीट से एक दुखद समाचार ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। परिणाम वाले दिन ही आई इस खबर से पार्टी व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

पहले प्रचार के दौरान आया था हार्ट अटैक

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान चन्द्रशेखर सिंह को पहला हार्ट अटैक आया था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार उपचार के बावजूद शुक्रवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी थे चन्द्रशेखर

चन्द्रशेखर सिंह शिक्षण सेवा से सेवानिवृत्त थे। वे शिक्षक संघ में सक्रिय पदाधिकारी रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जन सुराज पार्टी में भी वे प्रमुख चेहरों में शामिल थे। इसके अलावा वे ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके थे।

 

तरारी सीट का चुनावी परिणाम

तरारी विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी के विशाल प्रशांत ने 11,464 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 96,887 वोट मिले। CPI (ML) के मदन सिंह 85,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जन सुराज पार्टी के दिवंगत प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह मात्र 2,271 वोट प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे।

 

जन सुराज पार्टी का नहीं खुला खाता

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इस विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी। चुनाव से पहले पार्टी से उलटफेर की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन नतीजों में वह प्रभाव दिखाई नहीं दिया।

 

एनडीए की भारी जीत

राज्य में चुनाव परिणाम एनडीए के लिए बेहद उत्साहजनक रहे। गठबंधन ने 200 से अधिक सीटों पर विजय हासिल की। वहीं महागठबंधन को इस बार करारा झटका लगा। कांग्रेस केवल 6 सीटों पर सिमट गई, जबकि आरजेडी को 25 सीटें मिलीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    गंगा टास्क फोर्स ने वृक्षारोपण व जल संरक्षण पर किया प्रेरित, छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प प्रयागराज (करछना/चाका): “तुलसी इस संसार में भांति-भांति के लोग, सबसे हँस मिल बोलिए,…

    एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी का आदेश – गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी होगी कड़ी निगरानी   लखनऊ। प्रदेश में एलपीजी और तेल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल