राम मंदिर ध्वजारोहण : प्रधानमंत्री ने कहा—आज पूरी दुनिया हुई राममय

राम मंदिर ध्वजारोहण : प्रधानमंत्री ने कहा—आज पूरी दुनिया हुई राममय

 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर बने नव्य-भव्य मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मध्वज का विधिवत आरोहण किया। लगभग दो किलो वजनी केसरिया ध्वजा के शिखर पर लहराते ही मंदिर पूर्णता की ओर अग्रसर होता प्रतीत हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संत समाज और उपस्थित भक्त भावविभोर हो उठे।

 

प्रधानमंत्री ने इसे “सदियों के घाव भरने का क्षण” बताते हुए कहा कि आज पूरा विश्व राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि राम विनम्रता में महाबल और मर्यादा के प्रतीक हैं तथा देश को अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आगे बढ़ना होगा।

 

मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े कारीगरों, वास्तुकारों और श्रमवीरों को नमन करते हुए कहा कि रामकथा में शबरी, केवट, निषादराज, जटायु व गिलहरी जैसे पात्रों का योगदान समाज को सहभागिता का संदेश देता है।

 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था साकार हुई है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद बना मंदिर अपेक्षा से भी अधिक भव्य है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीढ़ियों की प्रतीक्षा आज साकार हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

 

ध्वजारोहण से पूर्व प्रधानमंत्री ने माता अन्नपूर्णा मंदिर, शेषावतार मंदिर तथा सप्त ऋषि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित था।

 

मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के दौरान मंगल-स्वस्ति गान प्रस्तुत किया गया, जिसका संयोजन साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र ने किया। अयोध्या की सड़कों पर प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान जगह–जगह लोक कलाकारों ने नृत्य-गायन के माध्यम से स्वागत किया।

 

राम मंदिर का मुख्य शिखर पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित है, जबकि 800 मीटर का परकोटा दक्षिण भारतीय स्थापत्य परंपरा को दर्शाता है। मंदिर परिसर में छह पूरक मंदिर भी समान ऊंचाई व अधिष्ठान पर निर्मित हैं।

 

कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न