श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 15 से 23 नवंबर तक, भदोही में धार्मिक उत्सव की तैयारियाँ पूर्ण

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 15 से 23 नवंबर तक, भदोही में धार्मिक उत्सव की तैयारियाँ पूर्ण

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। निज निवास, ज्ञानपुर रोड स्थित कथा स्थल पर 15 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कथा का वाचन परम पूज्य संत शिरोमणि, ब्रह्मनिष्ठ तपोनिष्ठ महाराज श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज (बम्बई वाले बाबा) द्वारा किया जाएगा।

मुख्य यजमान श्रीमती रेखा देवी एवं श्री गोविंद लाल उमर वैश्य हैं। आयोजक राकेश कैलाशी व वृजलाल उमर वैश्य ने बताया कि 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे लिप्पन तिराहा से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कथा क्रम में 16 नवंबर को ध्रुव चरित्र व बारह अवतार, 17 को प्रह्लाद–नरसिंह–बावन अवतार, 18 को राम जन्मोत्सव, 19 को कृष्ण जन्मोत्सव, और 20 को नंदोत्सव, बाललीला, गोवर्धन पूजा व रुक्मिणी विवाह सहित विविध प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 21 नवंबर को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष के साथ कथा का विराम होगा।

22 नवंबर को हवन एवं पूर्णाहुति तथा 23 नवंबर, रविवार को महाप्रसाद एवं विशाल भंडारा (कच्ची व पक्की) आयोजित होगा।उमर वैश्य परिवार ने सभी भक्तों से भावपूर्ण उपस्थिति की विनम्र अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक