भदोही में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने खुद सुनीं फरियादें, राजस्व मामलों के लिए बनीं संयुक्त टीमें

भदोही में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने खुद सुनीं फरियादें, राजस्व मामलों के लिए बनीं संयुक्त टीमें

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिले में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर शनिवार को सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिला अधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना गोपीगंज पहुँचकर सुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयोजन के दौरान जनपदभर के थानों में कुल 63 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 56 मामले राजस्व विभाग से और 7 मामले पुलिस विभाग से संबंधित रहे। पुलिस विभाग से जुड़े सभी मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्रों के प्रभावी और समयबद्ध समाधान के लिए प्रशासन ने चार संयुक्त टीमें गठित की हैं, जो स्थल सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

उधर, थाना सुरियावां और दुगागंज में समाधान दिवस की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भदोही राजीव कुमार सिंह ने की। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला