साइबर ठगी के चार पीड़ितों को बड़ी राहत, अलीनगर पुलिस ने लौटाए 1.69 लाख रुपये

साइबर ठगी के चार पीड़ितों को बड़ी राहत, अलीनगर पुलिस ने लौटाए 1.69 लाख रुपये

 

अलीनगर (चंदौली)। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अलीनगर पुलिस ने चार पीड़ितों के खातों में कुल 1,69,212 रुपये वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर 23 नवम्बर 2025 को की गई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (IPS) और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम नामेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में साइबर टीम ने यह सफलता हासिल की।

 

पहले मामले में, अलीनगर के सरने निवासी आशीष कुमार के खाते से ठगे गए 60,000 रुपये मु.अ.सं. 499/2025 धारा 318(2) बीएनएस व 66(ऊ) आईटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वापस कराए गए।

 

दूसरे मामले में, मोहनीया (कैमूर, बिहार) निवासी लेकिन वर्तमान में अलीनगर के वार्ड-03 नई बस्ती में रह रहे राजू राम के खाते से ठगे गए 49,879 रुपये की धनराशि वापस दिलाई गई। यह मामला मु.अ.सं. 493/2025 धारा 66(उ) आईटी एक्ट से संबंधित था।

 

इसके अतिरिक्त, एनसीआरपी शिकायतकर्ता ओम प्रकाश (वार्ड-16 बिछड़ी, अलीनगर) के 50,000 रुपये और विशाल कुमार (अमोघपुर, अलीनगर) के 9,333 रुपये भी साइबर टीम ने वापस कराए।

 

राशि वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधों पर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, निरीक्षक अपराध रमेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक अपराध शरदचंद्र गुप्ता, कांस्टेबल अली अहमद, रवि चौधरी और बृजेश कुमार यादव शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान