स्वच्छ भारत मिशन: चंदौली में लापरवाही पर तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि, 40 से अधिक सामुदायिक शौचालय बने शोपीस

स्वच्छ भारत मिशन: चंदौली में लापरवाही पर तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि, 40 से अधिक सामुदायिक शौचालय बने शोपीस

 

चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की बदहाली अब अधिकारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। जिले के चकिया, बरहनी और शहाबगंज ब्लॉकों में बने 40 से अधिक सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गए हैं, जिन पर ताले जंग खा रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इन शौचालयों की सफाई और रखरखाव के लिए हर माह प्रति शौचालय छह हजार रुपये स्वयं सहायता समूहों को दिए जाते हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर सफाई व्यवस्था नदारद है।

 

अमर उजाला ने 27 अक्टूबर के अंक में ‘40 से ज्यादा सामुदायिक शौचालयों में ताले’ शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए बरहनी ब्लॉक के एडीओ पंचायत प्रेमचंद, शहाबगंज के एडीओ अरविंद कुमार सिंह और चकिया के एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

 

डीपीआरओ ने बताया कि गुरुवार से शहाबगंज विकासखंड में इंजीनियरों की एक टीम द्वारा सौ फीसदी सर्च अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी सामुदायिक शौचालयों की स्थिति की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जांच में लापरवाही या कमियां मिलने पर संबंधित ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया जाएगा।

 

डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने कहा कि किसी भी स्थिति में सामुदायिक शौचालयों का संचालन शुरू होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान