दो अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर छः बुलेट मोटर साइकिल व एक स्कूटी के साथ, थाना चौक, आदमपुर व जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार

दो अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर छः बुलेट मोटर साइकिल व एक स्कूटी के साथ, थाना चौक, आदमपुर व जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, कोतवाली, चेतगंज महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी, प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.01.2024 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में मु0 अ0 सं0-002 /2024 धारा 379/ 411/413 /414 IPC व मु0 अ0 सं0 003 /2024 धारा 379/ 411 /413/ 414 IPC थाना चौक तथा थाना आदमपुर व जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी के मुकदमों में भी वांछित दो नफर

 

अभियुक्तगण 1. अभियुक्त दीपक कुमार सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी SA- 19/110 K दीनदयालपुर नक्खी घाट थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 22 वर्ष 2. अभियुक्त आलोक सेठ पुत्र रामेश्वर सेठ निवासी पुराना पुल थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 23 वर्ष को चोरी के 6 अदद बुलेट व एक अदद स्कूटी के साथ SSPG कबीर चौरा अस्पताल के पास से दिनांक 04.01.2024 समय 20.15 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण:-दिनांक 03.01.2024 को थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पर दो बुलेट चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर चोरी हुये दोनों बुलेट के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-02/2024 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0-03/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा उक्त चोरी गये बुलेट गये सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज व आस-पास के थाना आदमपुर व थाना जैतपुरा से भी सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि थाना आदमपुर से भी दो बुलेट की चोरी की घटना व थाना जैतपुरा से भी दो बुलेट चोरी की घटना हुई।

 

थाना चौक, आदमपुर, जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा कबीरचौरा अस्पताल के पास आपस में अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि दो बिना नम्बर के बुलेट गाड़ी से दो लोग आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर गाड़ी रोककर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 31.12.2023 को जो बुलेट छोटी पियरी व हड़हा सराय बेनिया बाग से चोरी हुई थी, वही है। फिर दोनों संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताये कि साहब तीन चोरी की बुलेट व एक स्कूटी आलोक सेठ के घर पर है तथा एक बुलेट चोरी की दीपक कुमार के घर बिक्री करने के लिए छिपा कर रखे है।

 

अभियुक्तगणों के निशानदेही पर थाना चौक, आदमपुर व जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा आलोक सेठ के घर पुरानापुर पर दविश दी गयी तो उनके घर से तीन बुलेट व एक स्कूटी चोरी की बरामद की गयी तथा एक बुलेट अभियुक्त दीपक कुमार के घर नक्खी घाट पर दविश देकर बरामद की गयी तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास कुल 6 अदद चोरी के बुलेट व एक अदद चोरी की स्कूटी बरामद की गयी।

 

चोरी में संलिप्त अभियुक्त शुभम सेठ पुत्र सोहन सेठ निवासी ग्राम सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ अभियुक्तः-अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं दीपक कुमार सिंह अपने दोस्त आलोक सेठ व शुभम सेठ के साथ मिल कर एक गैंग बनाकर अपने व अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर लाभ के लिए बनारस व आस-पास के क्षेत्र में गाड़ियाँ चोरी करते है तथा उसको अलग-अलग जगहों पर अलग अलग लोगों को बेच देते है।

 

जिससे हमलोग अपने तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है। जो बुलेट आपलोगों द्वारा बरामद की गयी है उसमें से दो बुलेट हमलोग पियरी क्षेत्र से तथा दो बुलेट आदमपुर थाना क्षेत्र से व दो बुलेट जैतपुरा थाना क्षेत्र से चोरी किये थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश