योगिक क्रिया शारीरिक व मानसिक शुद्धि की वैज्ञानिक प्रक्रिया : विशेषज्ञ

योगिक क्रिया शारीरिक व मानसिक शुद्धि की वैज्ञानिक प्रक्रिया : विशेषज्ञ

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में आयोजित दो दिवसीय योगिक षट्कर्म कार्यशाला शनिवार को सम्पन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि बीएचयू मालवीय भवन के योग साधना केंद्र से जुड़े आशीष दुबे ने बताया कि षट्कर्म शरीर की आंतरिक और बाह्य शुद्धि की अत्यंत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इससे पाचन तंत्र, श्वसन क्रिया और मानसिक संतुलन मजबूत होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. अनुराग सिंह ने की। उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को सुदृढ़ बनाता है तथा स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभागाध्यक्ष एवं संयोजिका प्रो. नंदिनी सिंह ने योग को आंतरिक अंगों के समायोजन और संतुलन की प्रक्रिया बताते हुए इसके वैज्ञानिक एवं प्रायोगिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एमए योग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एडवांस आसनों एवं नेती क्रियाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। संचालन डॉ. चंद्रमणि ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रो. राजेश मिश्रा, प्रो. अंबरीश राय, डॉ. कविता, डॉ. संतोष सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    बिजली, भूमि विवाद और स्थानांतरण समेत 68 मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ