लखनऊ में छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, परीक्षा के बाद अचानक गिर पड़ा।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा छह के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज में पढ़ता था।
स्कूल शिक्षकों के अनुसार, छात्र ने लगभग ढाई घंटे तक इंग्लिश का पेपर दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद वह पानी पीने के लिए उठा। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शिक्षक और स्टाफ तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर छात्र को अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमेय सिंह उर्फ आरव के रूप में हुई है।
अचानक हुई इस घटना से स्कूल प्रशासन, छात्र-छात्राओं और परिजनों में गहरा आघात है।






