एसआईआर के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग, बीएलओ पर दबाव हटाने की अपील

एसआईआर के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग, बीएलओ पर दबाव हटाने की अपील

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग तथा राज्य प्रशासन से मांग की है कि प्रदेश में अब तक हुए एसआईआर की प्रगति के आंकड़े तत्काल सार्वजनिक किए जाएँ।

 

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि “उप्र में कितने प्रतिशत एसआईआर हुआ है, यह डेटा आज ही प्रकाशित किया जाए।” उन्होंने कहा कि बीएलओ पर डाला जा रहा “जानलेवा दबाव” तुरंत हटाया जाए और समयावधि के अनुरूप अतिरिक्त अधिकृत कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया जाए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग “पिछले दरवाजे से” इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे लोग अब न शामिल हों और न भविष्य में शामिल किए जाएँ। साथ ही उन्होंने मांग की कि हर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए समाज के कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है, इसकी पुख्ता जांच कराई जाए और किसी भी कीमत पर ऐसा होने से रोका जाए।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी अखिलेश यादव निर्वाचन आयोग से यह मांग कर चुके हैं कि मतदाता पंजीकरण केंद्रों (वीआरसी) पर वर्षों से कार्यरत यादव व मुस्लिम समुदाय के कंप्यूटर ऑपरेटरों को जातिगत आधार पर सेवा से हटाए जाने की कार्रवाई को तुरंत रोका जाए और हटाए गए सभी ऑपरेटरों को पुनः बहाल किया जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी