सम्पूर्ण समाधान दिवस में 69 फरियादें प्राप्त, सात का तत्काल निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 69 फरियादें प्राप्त, सात का तत्काल निस्तारण

 

सकलडीहा।  शनिवार को तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 69 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी आर. जगत साई, अपर पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को उसका पूर्ण लाभ मिल सके। साथ ही निर्देश दिया कि विभागीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों से गरीब व पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आग्रह किया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.के. राय, उप जिलाधिकारी सकलडीहा, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायती राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती