बिना लाइसेंस चल रहीं मीट की 16 दुकानें ढहाई गईं, औजार जब्त

बिना लाइसेंस चल रहीं मीट की 16 दुकानें ढहाई गईं, औजार जब्त

 

चंदौली। नगर में अवैध रूप से संचालित मीट और मुर्गा दुकानों पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिले में बिना लाइसेंस चल रही दुकानों की शिकायतों के बाद 16 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं दुकानों के बाहर रखी जाली, खोके और मीट काटने के औजारों को जब्त कर नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया गया।

अवैध दुकानों की बढ़ती संख्या को लेकर हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद विभाग हरकत में आया। जानकारी के अनुसार जिले में मुर्गा मांस बेचने के लिए 193 लोगों के पास लाइसेंस है, जबकि बकरे का मांस बेचने के लिए किसी के पास अनुमति नहीं है। इसके बावजूद नगर में बड़ी संख्या में बिना लाइसेंस मीट और मुर्गे की दुकानें संचालित की जा रही थीं।

 

कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने चेताया कि यदि अब बिना लाइसेंस दुकानें संचालित मिलीं तो दुकानदारों पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही जीटीआर ब्रिज के समीप किए गए अतिक्रमण को भी नगर पालिका की टीम ने हटवा दिया।

 

कार्रवाई के बाद सभी अवैध दुकानों को बंद करा दिया गया है और जब्त सामान पालिका को सौंपा गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण