कन्वंशीपुर में आरसीसी रोड निर्माण की मांग तेज

ब्राह्मण बस्ती में बुजुर्गों का शांतिपूर्ण धरना, 600 मीटर सड़क व नाली बनाने पर अड़े ग्रामीण

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर । बरसठी ब्लॉक के कन्वंशीपुर गांव में सोमवार को बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ब्राह्मण बस्ती के ग्रामीणों ने बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। जज सिंह ‘अन्ना’ के नेतृत्व में सैकड़ों बुजुर्ग सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बैठे रहे। इस दौरान न तो किसी वाहन को रोका गया और न ही कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी नियम का उल्लंघन हुआ।

 

ग्रामीणों ने अशोक दुबे के घर से इनायतुल्लाह के घर तक 600 मीटर आरसीसी रोड और नाली निर्माण की तत्काल मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में फिसलनदार और ऊबड़-खाबड़ मिट्टी सड़क के कारण अकसर दुर्घटनाएं होती हैं। वर्तमान में ईंट पाटकर बनाई गई अस्थायी सड़क ही आवागमन का सहारा है।

 

कन्वंशीपुर गांव से जंगी रोड, बेलवा रोड, हरिद्वारी रोड और बरसठी–जमालापुर मार्ग सहित चार दिशाओं में पांच सड़कें निकलती हैं, जिससे यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। लेकिन बदहाल स्थिति के कारण यात्रियों के साथ-साथ ग्रामीण भी लगातार परेशान हैं।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क और नाली निर्माण की घोषणा नहीं होती, तब तक वे प्रतिदिन धरना जारी रखेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान