बसुही नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बसुही नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

 

जौनपुर। बरसठी ब्लॉक के बसहरा बैंक चौराहा से सोतीपुर–चक दोस्तदियावां मार्ग के बीच बसुही नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने भारी संख्या में प्रदर्शन किया। जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों, छात्रों एवं महिलाओं ने नदी पार करना अत्यंत जोखिमपूर्ण बताते हुए स्थायी पुल की तत्काल स्वीकृति की मांग उठाई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोग आवागमन करते हैं। छात्रों, किसानों तथा खेतों में काम करने वाली महिलाओं को नदी पार करने के लिए हर दिन अस्थायी पीपा पुल का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के महीनों में नदी लबालब भर जाने से पीपा पुल बह जाता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रों और महिलाओं के डूबने की घटनाओं की सूचना भी समय–समय पर सामने आती रही है।

 

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि नदी किनारे स्थित श्मशान घाट तक शव यात्रा मिट्टी के रास्ते से नहीं जा पाती, जिससे अंतिम संस्कार में बड़ी कठिनाई होती है।

 

प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश जल संसाधन विभाग, जिलाधिकारी जौनपुर तथा राज्य सरकार से अपील की कि चक दोस्तदियावां–सोतीपुर मार्ग पर बने अस्थायी पीपा पुल के स्थान पर मिनी पुल का निर्माण करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।

 

इस प्रदर्शन में प्रधान इंसान अली सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शन लगभग तीन घंटे तक चला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग