श्री राम का मंदिर दिव्यांगों के दर्शन पूजन के लिए अनुकूल

प्रदेश भर में मंडल ईकाई का गठन करेगा दिव्यांग प्रकोष्ठ, हर बूथ पर दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाएगा पन्ना प्रमुख

 

 

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक भाजपा कार्यालय रोहनिया में संपन्न हुई | बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि दिव्यांग भारती जनता पार्टी की शक्ति है और भाजपा ने अपने परिवार का विस्तार करते हुए दिव्यांगजनों को इसमें स्थान दिया लेकिन अल्प समय में ही दिव्यांग जनों ने पार्टी के अंदर अपने कार्य से जो पहचान बनाई है वह एक मिसाल है,पार्टी दिव्यांग जनों को हमेशा अवसर देती रहेगी ताकि वह नए कीर्तिमान स्थापित करें पार्टी उनके शिक्षा पुनर्वास रोजगार सभी विषयों की चिंता करेगी |

 

बैठक को प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तम ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से चलाये जा रहे सुगम्य भारत अभियान से प्रभावित होकर अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम का मंदिर दिव्यांगजनों के अनुकूल है यह पहला ऐसा विश्व का मन्दिर बनाया जा रहा है जिसमें दिव्यांगजन आसानी से जाकर दर्शन पूजन कर सकेंगे और उनको सहज सरल रूप से दर्शन सुलभ होगा |

 

उन्होने आगे कहा कि इस देश के संसाधन में जितनी भागीदारी सामान्य जनों की है उतनी भागीदारी दिव्यांग जनों की भी है ,दिव्यांग जनो की सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक विकास पर कार्य करने की जरूरत है भारतीय जनता पार्टी देश में पहली ऐसी पार्टी है जिसने दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन करके दिव्यांगजनों को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है दिव्यांगों की संख्या लगभग पूरी भारत में 10 करोड़ है उत्तर प्रदेश में दो करोड़ दिव्यांग है ये दिव्यांग मतदाता सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते है देश का कोई भी पोलिंग स्टेशन नहीं है जिस पर दिव्यांग मतदाता ना हो भारत के प्रत्येक बूथ पर दिव्यांग मतदाता है।

 

जरूरत है हमें इनके अंदर राजनीतिक चेतना जागृत करके इन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने की उन्होने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए जिले से आगे बढ़कर मंडल स्तर तक यह इकाई अपनी गठित करेगी उन्होने दिव्यांगजनों की आर्थिक चिंता करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में यह घोषणा की है कि हम दिव्यांगों की पेंशन ₹1500 करेंगे जिसे शीघ्र ही लागू करने के प्रयास किया जा रहे हैं ताकि दिव्यांग जनों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके |

 

प्रदेश के सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ हर जिले में विशाल दिव्यांगजन सम्मेलन का आयोजन करेगी और संगठन मजबूत करेगी |

 

दिव्यांग अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर भाजपा को अधिक से अधिक मत देकर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे,सह संयोजक हीरा लाल सरोज ने बताया कि पार्टी का विस्तार करते हुए मंडल स्तर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के गठन करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है कई जिलों में यह कार्य संपन्न भी हो चुका है संचालन क्षेत्रीय संयोजक मदन मोहन वर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सविता सिंह ने किया |

 

बैठक में क्षेत्रीय सह संयोजक विजय पांडे महानगर के सह संयोजक सुबोध राय, नमिता सिंह जिला संयोजक संतोष पांडे, प्रदीप राजभर, बृजेश सिंह, एंड संदीप साहू, रूपेश सिंह शिव कुमार प्रजापति, कृष्ण मालिक शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, आनंद भूषण, राजकुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा