सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की चौपाल में 18 ग्रामीणों ने कराया पंजीकरण

बर्थरा खुर्द पंचायत भवन पर हुआ आयोजन, सोलर सिस्टम पर मिलेगी केंद्र–राज्य की सब्सिडी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। बर्थरा खुर्द पंचायत भवन पर आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 18 ग्रामीणों ने योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर लाभार्थी बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।

चौपाल में बताया गया कि अतुल्या ग्रीन एनर्जी द्वारा ग्राम पंचायत बर्थरा खुर्द को गोद लिया गया है, जिसके तहत गांव में सौर ऊर्जा के प्रसार को लेकर विशेष पहल की जाएगी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 2 किलोवाट 600 वाट के सोलर सिस्टम की कुल लागत 1.30 लाख रुपये है। इसमें केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये, राज्य सरकार से 30 हजार रुपये तथा ग्राम प्रधान व कंपनी की ओर से 13 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। शेष मात्र 27 हजार रुपये लाभार्थी को वहन करने होंगे।

यह राशि 92 महीनों तक 311 रुपये प्रतिमाह की किस्त पर 6 प्रतिशत ब्याज दर से जमा की जा सकेगी। चौपाल में योजना की प्रक्रिया, लाभ और पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी विस्तार से दी गई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनील यादव, प्रेमशंकर तिवारी, हवलदार सिंह, उपेंद्र मौर्य, अभिषेक यादव, अभिषेक त्रिपाठी, सोनाली गिरी, जेई राजकुमार, बैंक प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम