धसकरी हत्याकांड में साजिशकर्ता गिरफ्तार, वाहन से कुचलकर की गई थी हत्या

ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायत बनी हत्या की वजह, तीन आरोपी अभी फरार

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के ग्राम धसकरी में युवक को वाहन से टक्कर मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या साजिश के तहत की गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा ग्राम प्रधान के खिलाफ की गई शिकायत के बाद यह वारदात अंजाम दी गई।

 

घटना 10 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे की है, जब कमलाकांत दुबे पुत्र स्व. रामआधार दुबे निवासी धसकरी को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई थी।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक ने पूर्व में ग्राम प्रधान के विरुद्ध जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। जांच के आदेश के साथ ग्राम प्रधान की वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।

 

इस मामले में थाना भदोही में मु0अ0सं0-534/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 दिसंबर को अभियुक्त मनीष कुमार यादव (35) निवासी धसकरी को जयरामपुर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

पुलिस ने बताया कि मेहीलाल यादव, मुन्नालाल यादव और सुजीत यादव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल अभिषेक पाल, अनूप कुशवाहा, शाहरुख खान और चालक हेड कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार