13 दिसंबर को भदोही में मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन, एक ही दिन में आपसी समझौते से मिलेगा मामलों का समाधान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय, भदोही में मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

 

जिला न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का सरल, त्वरित और कम खर्च में निस्तारण किया जा सकता है। इसमें बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), पारिवारिक व वैवाहिक विवाद, भरण-पोषण, संपत्ति बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा, एमवी एक्ट के ई-चालान तथा बिजली, पानी व टेलीफोन बिल से जुड़े विवादों का समाधान आपसी समझौते से किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में पक्षकारों को उसी दिन समझौते के आधार पर राहत मिलेगी। लोग अपने वकील के साथ या बिना वकील के भी सीधे उपस्थित होकर मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। जिला न्यायाधीश ने आमजन से अपील की कि इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इसकी जानकारी दूसरों तक भी पहुंचाएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग