स्व. त्रिलोकी नाथ पाठक की पुण्य स्मृति में जरूरतमंदों को कंबल वितरण
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
भदोही। सेवा और संवेदना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 14 दिसंबर, रविवार को पूज्य पिताजी स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ पाठक की पावन स्मृति में ठंड से जूझ रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामाजिक दायित्व का सशक्त संदेश देता नजर आया।
इस अवसर पर विपिन कुमार पाठक, क्षेत्र संयोजक (काशी क्षेत्र), एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि वही होती है, जो किसी के जीवन में थोड़ी-सी राहत, सुकून और सुरक्षा जोड़ सके। उन्होंने बताया कि पूज्य पिताजी के संस्कारों से प्रेरणा लेकर यह सेवा कार्य किया गया, ताकि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में असहाय लोगों को सहायता प्रदान की गई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्मृति और श्रद्धा को सेवा से जोड़कर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।






