भावी पीढ़ी के संस्कार निर्माण का जीवंत केंद्र बन रहा स्वर्वेद महामंदिर धाम

विद्यालयी भ्रमण के माध्यम से बच्चों को मिल रहा भारतीय संस्कृति व स्वर्वेद का संदेश

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। काशी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम भावी पीढ़ी के संस्कार निर्माण का सशक्त और जीवंत केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां निरंतर विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों का शैक्षिक भ्रमण के तहत आगमन हो रहा है, जहां वे स्वर्वेद के दिव्य संदेशों के साथ भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और राष्ट्रचेतना से साक्षात्कार कर रहे हैं।

 

आधुनिक जीवन की चकाचौंध के बीच भी भारत की मूल सांस्कृतिक धरोहर से भावी पीढ़ी जुड़ी रहे, यह हर अभिभावक की अपेक्षा होती है। स्वर्वेद महामंदिर धाम में बच्चों को सत्य, अनुशासन, सेवा, सद्भाव, आत्मसंयम और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल संस्कारों का महत्व सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से समझाया जा रहा है।

 

अब तक लाखों बच्चे इस महामंदिर में आकर ऋषियों की धरोहर और स्वर्वेद के दिव्य संदेश से परिचित हो चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी हजारों स्कूली बच्चों ने महामंदिर धाम पहुंचकर दिव्य दर्शन, संस्कारात्मक शैक्षिक भ्रमण तथा प्रेरक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया। बच्चों को निःशुल्क गुड़ के लड्डुओं का प्रसाद भी वितरित किया गया।

 

महामंदिर का शांत, पवित्र और ज्ञानमय वातावरण बच्चों के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ रहा है। आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार आधारित दृष्टि प्रदान करने की इस पहल की सराहना शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा लगातार की जा रही है।

 

इस अवसर पर बच्चों को सरल एवं वैज्ञानिक पद्धति से ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। सामूहिक ध्यान सत्र के माध्यम से बच्चों ने एकाग्रता, मानसिक शांति और आत्मसंयम का प्रत्यक्ष अनुभव किया। यह अभ्यास बच्चों को तनावमुक्त रखने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास, अध्ययन में एकाग्रता और सकारात्मक जीवन दृष्टि के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रहा है।

 

स्वर्वेद महामंदिर धाम का यह निरंतर प्रयास है कि भावी पीढ़ी केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि संस्कारी, संवेदनशील और समाजोन्मुख नागरिक के रूप में विकसित हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा