वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

 

 

वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक चिंतक धर्मराज चौबे का सोमवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया।

 

धर्मराज चौबे अपने सरल व्यक्तित्व, विद्वता और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने जीवनभर शिक्षा, सामाजिक उत्थान और धार्मिक जागरूकता के लिए कार्य किया। वेदांत शास्त्र के प्रकांड विद्वान होने के कारण दूर-दराज से लोग आध्यात्मिक एवं धार्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने उनके पास पहुंचते थे।

 

उनके निधन की सूचना मिलते ही थानारामपुर गांव में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मणिकार्णिका घाट के लिए निकाली गई। वहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र श्रीकांत चौबे ने मुखाग्नि दी।

 

अंतिम संस्कार में छोटे पुत्र पंकज चौबे, पौत्र प्रीतेश त्रिपाठी, मधुर चौबे, विकास शुक्ला, नवल चौबे सहित बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामवासी, शिष्य, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि धर्मराज चौबे का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, आध्यात्मिक चिंतन और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श, सेवा भावना और ज्ञान की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी