श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बुधवार को ‘स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत नमामि गंगे द्वारा विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान धाम में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को कपड़े से बने पर्यावरण-अनुकूल झोले वितरित किए गए तथा सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने का संदेश दिया गया।

 

नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रसाद एवं अन्य सामग्री ले जाने के लिए प्लास्टिक के बजाय कपड़े के झोलों का उपयोग करें, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके और स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिले।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ का धाम स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

 

श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कपड़े के झोलों के वितरण को एक सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं।

 

इस अवसर पर चंद्रजीत विजय, अभिजीत, बडेलाल, नंदिनी सहित नमामि गंगे के अनेक स्वयंसेवक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी