भदोही में आज विराट हिंदू सम्मेलन, रामलीला मैदान में जुटेगा हिंदू समाज

एकता और सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से दोपहर एक बजे से होगा आयोजन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। नगर के मर्याद पट्टी स्थित श्री रामलीला मैदान में आज एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

 

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने भदोही नगर के समस्त हिंदू समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

 

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे और सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियां भी की गई हैं।

 

आयोजकों ने नगरवासियों से समय पर पहुंचकर अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    सरेबाजार पिटाई और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल…

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    डीएम शैलेष कुमार ने नागरिकों से की डिजिटल जनगणना में सक्रिय सहभागिता की अपील   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) भदोही। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त