विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 240 वाहनों का चालान

यातायात नियम उल्लंघन पर ₹3.08 लाख का जुर्माना, नियम पालन को लेकर किया गया जागरूक

 

चन्दौली। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक यातायात, यातायात टीम एवं जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना पंजीकरण पिकअप वाहन, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाए जाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 240 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹3,08,100 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

 

यह अभियान पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांघे के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाया गया। प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

 

चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट 94 वाहन, नो-पार्किंग में खड़े 60 वाहन, तीन सवारी वाले 11 वाहन सहित अन्य धाराओं में कुल 240 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्कों को वाहन न सौंपने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग