नोनार–जमानियां मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पीडब्ल्यूडी से तत्काल सड़क निर्माण की मांग की

 

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान जमानियां–नोनार मार्ग पर ग्रामीणों और बाइक सवारों ने उन्हें रोककर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा करीब नौ माह पूर्व सड़क निर्माण के नाम पर खुदाई कर गिट्टियां डाल दी गईं, लेकिन इसके बाद कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और साइकिल व बाइक से आवागमन करना मुश्किल हो गया है।

 

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन समेत संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सड़क का निर्माण तत्काल कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोग घायल हो रहे हैं, ऐसे में विभाग को इस गंभीर जनसमस्या का संज्ञान लेना चाहिए।

 

पूर्व विधायक ने बताया कि नोनार से धीना होते हुए जमानियां को जोड़ने वाला लगभग 24 किलोमीटर लंबा मार्ग पीडब्ल्यूडी की शिथिलता और उदासीनता के कारण दुर्घटनाओं का कारण बन गया है। गिट्टियों पर मोटरसाइकिलें फिसल रही हैं, जिससे लोगों को गंभीर चोटें आ रही हैं। कई मामलों में हाथ-पैर टूटने और सिर फूटने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्कूली बच्चों के साथ भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी घटनाओं के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग मौन क्यों है। जब इस संबंध में एक्सईएन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, इसी कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि यदि चौड़ीकरण होना ही था तो गिट्टियां डालकर लोगों की परेशानी क्यों बढ़ाई गई।

 

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि विभागीय लापरवाही से आमजन को यातायात में भारी दिक्कतें हो रही हैं। समय और ईंधन की बर्बादी के साथ लोगों को शारीरिक क्षति भी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या विभाग उन लोगों को मुआवजा देगा, जो इस लापरवाही के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं।

 

पूर्व विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की कि इस अत्यंत गंभीर जन शिकायत को प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को आंदोलन करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम