उ.प्र. ग्रामीण खेल लीग: मुगलसराय विधानसभा में विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन

एथलेटिक्स, कबड्डी व वॉलीबॉल में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को विधायक ने किया सम्मानित

 

चन्दौली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उ.प्र. ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर मुगलसराय विधानसभा में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन बुधवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चन्दौली के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल व बैडमिंटन की स्पर्धाएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गईं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि “खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” की भावना के साथ युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि खेल से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।

 

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में रागिनी कुमारी प्रथम, रितु द्वितीय व सपना तृतीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में प्रवीण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई जंप सब जूनियर बालिका वर्ग में पूजा वर्मा तथा सीनियर बालिका वर्ग में पुष्पा ने बाजी मारी। 200, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ सहित शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

 

टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम विजेता और भरछा उपविजेता रही। वॉलीबॉल सब जूनियर वर्ग में सरने ने प्रथम तथा परशुरामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में भिखारीपुर की टीम विजेता रही, जबकि पीएम श्री उपविजेता बनी।

 

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षक, शिक्षक व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा