विराट हिन्दू सम्मेलन भदोही का ऐतिहासिक समापन

रामलीला मैदान मर्यादपट्टी में उमड़ा जनसैलाब, हिन्दू एकता का दिया गया संदेश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। रामलीला मैदान, मर्यादपट्टी, भदोही नगर में सोमवार 15 दिसम्बर 2025 को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन को मुख्य वक्ता श्री अनिल जी (क्षेत्र प्रचारक, पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने संबोधित करते हुए हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रधर्म पर ओजस्वी विचार रखे। उनके प्रेरक उद्बोधन ने जनमानस को संगठित एवं जागरूक होने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रदीप बरनवाल जी (कालीन व्यवसायी) ने की। उनके कुशल मार्गदर्शन में सम्मेलन अनुशासित एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

 

मुख्य अतिथि दण्डी स्वामी प्रकृष्टानन्द सरस्वती जी महाराज (शक्ति पीठाधिश्वर, भानपुर) के दिव्य आशीर्वचनों से सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

 

विशिष्ट अतिथियों में डा० सुचि तिवारी जी (प्रधानाचार्या, ज्ञान देवी बालिका इंटर कॉलेज, भदोही) एवं श्री विजयनाथ सरोज जी (शिक्षक, सेवा सदन इंटर कॉलेज, मोढ़, भदोही) ने समाज निर्माण में शिक्षा एवं संस्कारों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

आयोजकों ने सम्मेलन में पधारे संत-महात्माओं, अतिथिगणों, कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में उपस्थित हिन्दू समाज के बंधुओं के प्रति आभार प्रकट किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मेलन हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त एवं जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    सोशल मीडिया पोस्ट में लगाया भाजपा नेताओं से गुप्त मुलाकात का आरोप, कहा— यदि भाजपा की विचारधारा पसंद है तो खुलकर सदस्यता लें   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। औराई विधानसभा…

    कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन सख्त, गोपीगंज में शराब और मांस की दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण

    एसडीएम व सीओ ज्ञानपुर ने पुलिस बल के साथ किया संयुक्त भ्रमण, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों को ढकने, मांस बिक्री रोकने और नियमों के पालन के दिए कड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर