जंघई बाईपास के जलनिकासी नाले को लेकर सेमरी गाँव में किसान प्रदर्शन

किसानों ने एनएच से जलनिकासी नाले के निर्माण में देरी पर जताया रोष, फसल जलमग्न होने का आरोप

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मीरगंज। सेनरी गाँव के पास बन रहे जंघई बाईपास के नीचे से गुजरने वाले जलनिकासी नाले को लेकर सेमरी गाँव के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एनएच) द्वारा कई आश्वासन दिए जाने के बावजूद नाला का निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है और खेती प्रभावित हो रही है।

 

मछलीशहर से वाराणसी जा रही नेशनल हाईवे 731बी पर जंघई बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। चार महीने पहले बाईपास निर्माण के दौरान सेमरी गाँव के लोगों ने जलनिकासी नाले की मांग को लेकर विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाईपास बनने से गांव की डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई।

 

तत्कालीन मौके पर निर्माण कंपनी के लायजनिंग मैनेजर अनिल राय और एनएच के अधिकारी भी पहुंचे थे और किसानों को आश्वासन दिया था कि सर्विस लेन के बगल से एक कच्चा नाला बनाया जाएगा और फ्लाईओवर के नीचे पक्की नाले का निर्माण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। बावजूद इसके अभी तक नाले का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे किसानों में नाराजगी और रोष व्याप्त है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    सोशल मीडिया पोस्ट में लगाया भाजपा नेताओं से गुप्त मुलाकात का आरोप, कहा— यदि भाजपा की विचारधारा पसंद है तो खुलकर सदस्यता लें   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। औराई विधानसभा…

    कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन सख्त, गोपीगंज में शराब और मांस की दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण

    एसडीएम व सीओ ज्ञानपुर ने पुलिस बल के साथ किया संयुक्त भ्रमण, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों को ढकने, मांस बिक्री रोकने और नियमों के पालन के दिए कड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा