नक्खीघाट में मैजिक चालक व खलासी से मारपीट, तीन घायल

धक्का लगने के आरोप पर ठेला चालकों ने लाठी-डंडा और बेल्ट से किया हमला

वाराणसी। नक्खीघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को मैजिक वाहन से धक्का लगने के आरोप को लेकर हुए विवाद में ठेला चालकों ने मैजिक चालक और खलासी समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडा, बेल्ट और लोहे के कड़े से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज मंडलीय अस्पताल में कराया गया।

फूलवरिया, कैंट निवासी बृजेश यादव (24) ने बताया कि वह सोमवार को मैजिक वाहन से सामान लोड करने जा रहे थे। उनके साथ खलासी दिलीप गुप्ता (22) मौजूद था। नक्खीघाट रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय फल बेच रहे एक ठेला चालक ने वाहन से धक्का लगने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बृजेश को पिटता देख दिलीप गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचा तो आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडा, बेल्ट तथा हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके पास से नकदी भी छीन ली।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसी सुनील चौहान (22) को भी हमलावरों ने बेल्ट और लोहे के कड़े से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति