चौबेपुर में निशुल्क गोविंद प्रसादम् वितरण शुरू, कंप्यूटर सेंटर का भी शुभारंभ

सफला एकादशी पर त्रिकुटा सेवा संस्थान की पहल, 100 बच्चों को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर। कर्म में नारायण के भाव को आत्मसात करते हुए त्रिकुटा सेवा संस्थान एवं त्रिकुटा सीएनजी की ओर से सोमवार को सफला एकादशी के पावन अवसर पर जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सेवा कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम त्रिकुटा मुख्यालय, चौबेपुर में विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित नारायण कंप्यूटर सेंटर, चौबेपुर का उद्घाटन किया गया। यहां क्षेत्र के 100 बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था शुरू की गई है। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

 

इसी क्रम में दोपहर दो बजे त्रिकुटा सीएनजी सेंटर, चौबेपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी पंप के समीप भोग-प्रसाद सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों को नि:शुल्क गोविंद प्रसादम् वितरित किया जाएगा। साथ ही सामान्य जन के लिए मात्र 10 रुपये सेवा शुल्क पर भी प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन नियमित रूप से संचालित रहेगी।

 

संस्था की ओर से बताया गया कि निशुल्क गोविंद प्रसादम् सेवा का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि के दिन किया गया है। प्रसाद वितरण के लिए पंचांग के अनुसार समय और मेनू भी निर्धारित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को व्यवस्थित एवं नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

 

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि यह सभी सेवा कार्य महामाई और महादेव की विशेष कृपा तथा सखा स्वामी श्रीकृष्ण के सान्निध्य में प्रारंभ किए गए हैं। इनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सेवा और संस्कार पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सहयोगी बंधु-भगिनी, गणमान्य नागरिक और सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत