मार्कण्डेय महादेव घाट पर गूंजा प्रवासी पक्षियों का कलरव, बढ़ा गंगा का सौंदर्य

गांगेय डॉल्फिन के साथ विदेशी परिंदों का जमावड़ा, संरक्षण को लेकर डॉल्फिन मित्र ने की अपील

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सर्दियों की दस्तक के साथ ही मार्कण्डेय महादेव घाट पर गंगा नदी का क्षेत्र प्रवासी पक्षियों और गांगेय डॉल्फिन की मौजूदगी से जीवंत हो उठा है। घाट से लेकर गंगा-गोमती संगम कैथी और डॉल्फिन प्वाइंट ढाका तक विदेशी पक्षियों के झुंडों का कलरव शुरू हो गया है, जिससे नदी क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर गया है।

 

डॉल्फिन मित्र प्रीति कुमारी साहनी ने मार्कण्डेय महादेव घाट पर दर्शनार्थियों और पर्यटकों को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष सर्दियों में लाखों की संख्या में पक्षी दूसरे देशों से यहां आते हैं। जैसे ही तापमान गिरता है, वैसे ही साइबेरिया, चीन सहित अन्य ठंडे देशों से मेहमान परिंदों का आगमन शुरू हो जाता है। ये पक्षी दिसंबर से फरवरी तक गंगा के इस क्षेत्र में डेरा डाले रहते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों के आगमन से न केवल गंगा नदी का सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होता है। पक्षियों का मधुर कलरव सुबह के समय पूरे क्षेत्र को मनमोहक बना देता है, जो स्थानीय नाविकों और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

 

डॉल्फिन मित्र ने कहा कि पक्षियों और गांगेय डॉल्फिन की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान से प्रशिक्षित गंगा प्रहरी, वन विभाग की टीम और डॉल्फिन मित्र लगातार निगरानी करते हैं, ताकि जलीय जीवों और पक्षियों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

 

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष प्रवासी पक्षियों की संख्या और अधिक होने की संभावना है।

 

प्रवासी पक्षियों के आगमन से पूरा इलाका चहल-पहल से भर गया है। पर्यटक, बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में गंगा और संगम क्षेत्र की सुंदरता देखने पहुंच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा