विधानसभा में गूंजी पूर्वांचल विवि शिक्षकों की आवाज

विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अतारांकित प्रश्न के जरिए उठाईं उच्च शिक्षा से जुड़ी समस्याएं

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा से संबंधित अहम मुद्दों को अतारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन के पटल पर रखा। इसे शिक्षकों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने चिकित्सा अवकाश, सेवा शर्तों में स्पष्टता तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर हाल ही में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं। इन्हीं मांगों के आधार पर डॉ. सोनकर ने सरकार से लिखित उत्तर के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने और समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

 

शिक्षकों का कहना है कि अतारांकित प्रश्न के माध्यम से विषय उठाए जाने से न केवल तथ्यात्मक स्थिति सामने आती है, बल्कि विभागीय स्तर पर स्थायी निर्णय की संभावना भी बढ़ती है। पूर्वांचल विवि के शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. रागिनी सोनकर ने शिक्षकों की आवाज को सही मंच पर मजबूती से रखा है।

 

शिक्षक संगठनों व प्रोफेसरों ने उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित थीं, जिन्हें विधानसभा तक पहुंचाकर विधायक ने यह साबित कर दिया कि वे शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं।

 

इस संबंध में डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था समाज की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाती रहेंगी।

 

डॉ. सोनकर की इस पहल से शिक्षकों में भरोसा जगा है और उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा