दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से हमला

डिग्री कॉलेज के सामने वारदात से मचा हड़कंप, दो युवक घायल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही बाइक पर सवार दो युवकों पर अज्ञात बाइक सवार मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी करीब 20 वर्षीय सचिन निषाद और 24 वर्षीय ज्ञानचंद चौहान किसी निजी काम से बदलापुर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जौनपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार समय रहते इलाज मिलने से दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास