ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

जनता जनार्दन स्कूल में हुआ आयोजन, विधायक ने विजयी छात्रों को किया पुरस्कृत

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

गौराबादशाहपुर। ब्लॉक क्षेत्र के सरैयां गांव स्थित जनता जनार्दन स्कूल में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय ने किया। उनके समक्ष छात्र-छात्राओं ने दौड़, खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से कई बच्चे आगे चलकर जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवारने वाले विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम भावना से किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं। बीएसए ने भी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

 

इस मौके पर एबीएसए राजेश कुमार वैश्य, सुधीर दत्त तिवारी, जे.के. दूबे, अचल हरिमूर्ति, ममता श्रीवास्तव, हवलदार राम, धर्मेंद्र यादव, विक्रम प्रकाश यादव, विनय यादव सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा