ज्ञानवापी मामले में संशोधन अर्जी पर सुनवाई, अगली तिथि 20 दिसंबर तय

वाद की कार्यवाही पर रोक को लेकर कोर्ट में हुई तीखी बहस

 

 

वाराणसी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक) भावना भारती की अदालत में मंगलवार को ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 के पुराने मुकदमे में वादमित्र को हटाने संबंधी खारिज अर्जी में संशोधन किए जाने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से वाद की अग्रिम कार्यवाही पर रोक लगाए जाने की दलील दी गई, जिस पर वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

 

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से अधिवक्ता मो. तौहीद खान ने अदालत को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित मामलों की आगे की कार्यवाही पर रोक लगाई है, इसलिए इस वाद में भी सुनवाई नहीं हो सकती। इस पर वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि केवल मौखिक दलील के आधार पर किसी मुकदमे की कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई जा सकती। यदि रोक से संबंधित कोई आग्रह है तो उसे लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि उस पर विधिवत सुनवाई हो सके।

 

वादमित्र ने अदालत को यह भी बताया कि यह जनप्रतिनिधि वाद है, जिसे उच्च न्यायालय ने छह माह के भीतर निस्तारित करने का आदेश दिया है। उसी आदेश के अनुपालन में सुनवाई आगे बढ़ रही है। केवल मौखिक दलील देकर कार्यवाही रोकने की बात करना मुकदमे को लंबित करने का प्रयास है। यदि लिखित प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो अन्य पक्षकारों की ओर से आपत्ति दाखिल कर पूरी सुनवाई के बाद ही निर्णय लिया जाना चाहिए।

 

अदालत ने वक्फ बोर्ड को कार्यवाही पर रोक संबंधी लिखित अर्जी दाखिल करने का अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की है। पिछली सुनवाई में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से बहस पूरी हो चुकी है।

 

गौरतलब है कि मूल वादी हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी तीन बेटियों ने वादमित्र को हटाने की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद संबंधित अर्जी में संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें वादी संख्या पांच व वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की मांग की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा