ऑनलाइन हाजिरी के फैसले पर ग्राम पंचायत सचिवों का विरोध

डोंगल जमा करने के बाद लौटाने का क्रम शुरू, भुगतान को लेकर भी उठे सवाल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चिरईगांव। ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा अपनी उपस्थिति ऑनलाइन किए जाने के शासन के फैसले का विरोध तेज होता दिख रहा है। इसी क्रम में विकास खंड के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कमलेश कुमार सिंह के समक्ष अपने-अपने डोंगल जमा कर विरोध दर्ज कराया।

इसी बीच अमौली गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव कमलेश बहादुर गोंड़ द्वारा 15 व 16 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से आठ लाख रुपये से अधिक की धनराशि का भुगतान किए जाने का मामला चर्चा में रहा। उल्लेखनीय है कि कमलेश बहादुर गोंड़ ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया।

मामले पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) चिरईगांव कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एक दर्जन से अधिक सचिवों ने डोंगल जमा किया था, लेकिन मंगलवार से उन्होंने अपने-अपने डोंगल वापस लेना शुरू कर दिया है। सचिवों का कहना है कि समन्वय समिति के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

ऑनलाइन उपस्थिति के मुद्दे को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास