मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में एएसडी मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन

जिलाधिकारी ने बीएलओ को घर-घर जांच के निर्देश, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

 

वाराणसी। जनपद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अनुपस्थित, शिफ्टेड एवं मृत (एएसडी) मतदाताओं का पुनः सत्यापन कराया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे एएसडी सूची लेकर संबंधित मतदाताओं के घर जाएं और आसपास के लोगों से भी जानकारी प्राप्त करें, ताकि सही स्थिति का पता चल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश एएसडी सूची में शामिल हो गया है तो संबंधित व्यक्ति आवश्यक फार्म भरकर अपना नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल (रोल बैक) करा सकता है।

 

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम गलती से एएसडी श्रेणी में चिह्नित हो गया हो तो साक्ष्यों के साथ उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते सुधार किया जा सके।

 

बैठक में सबसे कम मैपिंग वाले बूथों की जानकारी साझा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक लगभग दो तिहाई मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। एएसडी से संबंधित सूची सभी बूथों पर 10-10 प्रतियों में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सूची प्राप्त कर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उसका सत्यापन कराएं।

 

उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से एएसडी श्रेणी में दर्ज हो गया है तो उसे संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) को सूचित कर रोल बैक की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा