कैंट विधायक ने गोलाघाट वार्ड में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

जल निकासी व इंटरलॉकिंग निर्माण पर 14.84 लाख की लागत, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

वाराणसी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गोलाघाट वार्ड में मंगलवार को 13.92 लाख रुपये की लागत से 90 मीटर जल निकासी एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास पूजन वरिष्ठ नागरिक झालू राम ने किया, जबकि पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव ने नारियल फोड़ा। शिलापट्ट का अनावरण अशोक जायसवाल एवं सृजन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

इसके पश्चात विधायक ने गोलाघाट वार्ड के मच्छरहट्टा क्षेत्र में 0.92 लाख रुपये की लागत से 32.85 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। यहां शिलान्यास पूजन वरिष्ठ नागरिक हीरामनी देवी ने किया, जबकि सृजन श्रीवास्तव ने नारियल फोड़ा। शिलापट्ट का अनावरण जय सिंह चौहान एवं रितेश राय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर विधायक का अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्षद मोनिका यादव, पार्षद लल्लन सोनकर, ईश्वर केसरी, बाबा सोनकर, मेहताब मौर्य, राज मौर्य, कुलदीप सेठ, गोविंद मौर्य, शिवांग, जितेंद्र सिंह, दीपक चौहान, सूरज चौहान, मंजू देवी, दुर्गा साहनी, रीना देवी, मीना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा