सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित

3 जनवरी को होगा मतदान, 4 जनवरी को आएंगे परिणाम

 

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सेंट्रल बार में आयोजित बैठक में चुनाव की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी।

 

चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्रों की जांच 22 दिसंबर को की जाएगी, जबकि 23 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 24 दिसंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 3 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना के बाद परिणाम 4 जनवरी की देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

 

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए जमानत राशि भी तय की गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 12 हजार रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 11 हजार रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 9 हजार रुपये, महामंत्री पद के लिए 10 हजार रुपये, कोषाध्यक्ष के लिए 7 हजार रुपये तथा आय-व्यय निरीक्षक के लिए 6,500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन एवं पुस्तकालय) पद के लिए 7 हजार रुपये जमानत राशि रखी गई है। वहीं प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए 15 वर्ष से अधिक वरिष्ठता वाले सदस्यों हेतु 7 हजार रुपये और 15 वर्ष से कम वरिष्ठता वालों के लिए 6 हजार रुपये तय किए गए हैं।

 

नामांकन पत्र की कीमत 1,500 रुपये रखी गई है। मतदान के दिन सभी मतदाताओं को सीओपी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ एक हलफनामा देना होगा, जिसमें उन्हें अपने आपराधिक इतिहास का भी विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

 

बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य विजय शंकर रस्तोगी, अशोक कुमार सिंह ‘प्रिंस’, मोहन यादव और महफूज आलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस