रामपुर चंद्रावती में दंपति की संदिग्ध मौत से पसरा मातम

घर के कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी, स्कूल से लौटी बेटी ने देखा दर्दनाक दृश्य

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवा दंपति के शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटके मिले। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा छा गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सनी देवल (26 वर्ष) और उसकी पत्नी चांदनी (24 वर्ष) के शव उनके आवास में लटके पाए गए। घटना का पता तब चला, जब स्कूल से लौटी उनकी सात वर्षीय बड़ी बेटी आदिति कमरे में पहुंची। माता-पिता को फंदे से लटका देख बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इस हृदयविदारक घटना से गांव स्तब्ध है। दंपति अपनी दो मासूम बेटियों आदिति (7 वर्ष) और काजल (3 वर्ष) को अनाथ छोड़ गए। परिजनों ने बताया कि सनी देवल घर के पास ही चाट-पकौड़ी की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पड़ोसियों के मुताबिक दंपति शांत स्वभाव का था और किसी प्रकार के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुसाइड नोट या आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा