बलुआ में जमीन हड़पने के आरोप में तीन वांछित गिरफ्तार

फर्जी बैनामा बनाकर भूमि को बेचने का मामला, पुलिस ने जेल भेजा अभियुक्तों को

 

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर निवासी जमुना प्रसाद और वंशीपुर निवासी सौरभ व दिनेश कुमार को जमीन हड़पने की नियत से फर्जी बैनामा तैयार करने और जालसाजी करने के आरोप में बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये तीनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने पहले अपनी जमीन का बैनामा कर रखा था। इसके बाद उसी भूमि को हड़पने की नियत से कूट रचना और जालसाजी करते हुए फर्जी कागजात तैयार कर इसे दूसरों के नाम पर बैनामा कर दिया। शिकायत मिलने के बाद इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया और उनकी तलाश की जा रही थी।

 

मंगलवार को बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार और मोहरगंज चौकी प्रभारी सुभाष गौतम की टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। बलुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्जी तरीके से बेची गई जमीन पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके अन्य व्यक्ति को बेचा गया।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम