दुधारी में चोरी के दौरान किशोर की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

विरोध करने पर चोरों ने की फायरिंग, एक गिरफ्तार, तीन हिरासत में

 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने परिजनों के विरोध पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

बताया जाता है कि दुधारी गांव निवासी मुन्ना राम के घर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद चोर देर रात घुस आए। चोर घर में रखे बक्से व अन्य सामान लेकर फरार होने लगे। इसी दौरान मकान मालिक का 17 वर्षीय बेटा भीनी उर्फ मोनू जाग गया और उसने एक चोर को पकड़ लिया। तभी पीछे से दूसरे बदमाश ने मोनू पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण जाग गए।

 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि रात करीब दो बजे चोरी की नीयत से बदमाश घर में घुसे थे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें एक किशोर को गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा