हनुमान जी के सानिध्य में आयोजित बैठक में 18 दिसंबर को सम्मेलन में शामिल होने हेतु न्योता दिया गया
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
सुरियावां। वॉर्ड नंबर 8, जोधाराज सिंह पक्का तालाब नगर पंचायत सुरियावां में मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को हनुमान जी के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वशिष्ठ नारायण दुबे और सुनील तीर्थराज उपाध्याय ने की। बैठक में 18 दिसंबर 2025 को रामलीला मैदान नगर पंचायत सुरियावां में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच हिंदू भाइयों को सम्मेलन में लाने का प्रयास करें।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए और उन्हें अगले दिन सुबह 9 बजे निर्धारित स्थान पर जनसंपर्क के लिए समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। बैठक के उपरांत सभी सहोदर उपस्थित जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: मयंक जी (प्रचारक), डा. संतोष उमरवैश्य, संजीवनी हॉस्पिटल, वशिष्ठ नारायण दुबे, स्वयंसेवक सुनील उपाध्याय, श्रवण तिवारी, विजय शंकर राय, राजेश छोटेलाल गुप्ता, लखन सेठ, हरी सेठ, राजेश, शंकर भोजवाल, दिनेश चन्द दुबे, अवधेश विश्वकर्मा, जयनारायण दुबे, जगदीश वर्मा, प्रसिद्ध नारायण पाण्डेय, बब्बू दुबे, महेंद्र पट्टीबेजाव और नगर के अन्य कई गणमान्य नागरिक।
उपस्थित सभी ने बैठक को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजकों ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।






