मालगाड़ी की चपेट में आई अज्ञात युवती, मौके पर मौत

बड़ीबाग चौरी के पास हादसा, पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद भदोही के बड़ीबाग चौरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात युवती की मालगाड़ी से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय बड़ीबाग चौरी के पास रेलवे ट्रैक पर युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की नजर युवती पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल कस्बा चौकी भदोही को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया।

 

काफी देर तक पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जा रही है।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवती की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

 

संपर्क सूत्र: शमशाद अहमद, कस्बा चौकी इंचार्ज, भदोही, मोबाइल: 9450090600

 

दानिश सिद्दीकी, पूर्व सभासद पचभैया, दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब भदोही, मोबाइल: 8840256620

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग