भदोही में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, युध्दवीर ने समाज के विकास पर दिया संदेश

जागृत हिन्दू समाज देश को वैभव की ओर ले जाने में कर रहा योगदान, पंच परिवर्तन का मंत्र आत्मसात करने पर जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। डीघ ब्लॉक के नवधन मंडल में मंगलवार को बाबू रामप्रताप यादव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सकल हिन्दू समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम अत्यंत भव्य और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान युद्धवीर जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति जाति-पाति या छुआछूत को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि जागृत हिन्दू समाज भारत देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं।

 

श्रीमान युद्धवीर जी ने पंच परिवर्तन के मंत्र—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्य—को अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इन विषयों पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भजन और हनुमान चालीसा हवन से हुई। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अतिथि पृथ्वीपाल जी, विशिष्ट अतिथि सुरेश बहादुर यादव (एडवोकेट, मुंबई हाईकोर्ट), समाजसेविका श्रीमती रेनू पांडेय और ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी कनौजिया ने अपने विचार साझा किए। मध्य प्रदेश के अशोक नगर से पधारे नीलम सिंह यादव और क्षेत्रीय भजन गायक वशिष्ठ मिश्र ने सुप्रसिद्ध भक्त सम्राट रविन्द्र जैन के भजन और गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं किसान नेता अरूणेन्द्र चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक संजय मिश्र ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कमलेश जी, देवी शंकर पांडेय, दिपेंद्र जी, कैलाश जी, दया शंकर गिरि, रमा शंकर, रमाकांत, कपूर चंद, निहाल, अंबरीष सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के प्रतिनिधि, मातृशक्ति और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग