केन्द्रीय कारागार वाराणसी का न्यायिक अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

कारागार की व्यवस्था, स्वच्छता व सुधारात्मक गतिविधियों पर जताया संतोष

शिवपुर। बुधवार को केन्द्रीय कारागार वाराणसी में माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में संजीव शुक्ला (माननीय न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी), मनीष कुमार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी) तथा रविशंकर शुक्ला (सिविल मजिस्ट्रेट, वाराणसी) शामिल रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने सभी अधिकारियों का स्वागत व अगवानी की।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने कारागार में संचालित लौह एवं काष्ठ उद्योग का अवलोकन करते हुए वहां तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत कारागार अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती बंदियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य एवं लंबित मुकदमों से संबंधित जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने कारागार अस्पताल में ‘नई सुबह संस्था’ के सहयोग से मनोरोगी बंदियों के लिए स्थापित मनोवैज्ञानिक हेल्थ सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. अजय तिवारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इसके पश्चात सर्किल नंबर-04 का निरीक्षण किया गया, जहां बंदियों की परेड का अवलोकन किया गया तथा उनसे उनके मामलों को लेकर बातचीत की गई।

निरीक्षण के क्रम में सर्किल-04 में संचालित बेकरी उद्योग, साड़ी उद्योग एवं सिलाई उद्योग को भी देखा गया। साथ ही कारागार परिसर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सीय परामर्शदाता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र सहित अमित कुमार वर्मा, अशोक राय, किशन सिंह वल्दिया, राजाबाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति