CLAT-2026 में समीक्षा सिंह का परचम, ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर का मान

फत्तूपुर की बेटी की उपलब्धि से जिले में हर्ष, कानून के क्षेत्र में देश सेवा का सपना

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद जौनपुर की होनहार बेटी समीक्षा सिंह ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)-2026 में ऑल इंडिया 45वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

समीक्षा सिंह मूल रूप से ग्राम फत्तूपुर, पोस्ट बदलापुर, जनपद जौनपुर की निवासी हैं। वह बदलापुर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् स्वर्गीय शेर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज की सुपौत्री हैं। साथ ही वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख बदलापुर ओमप्रकाश सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती माधुरी सिंह की नातिन हैं।

समीक्षा के पिता नीलेश सिंह एवं माता श्रीमती रजनी सिंह ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि समीक्षा प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं और कानून के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश की सेवा करने का लक्ष्य रखती हैं।

समीक्षा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षाविदों ने भी इस उपलब्धि को जौनपुर जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए समीक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समीक्षा सिंह की यह सफलता निश्चित रूप से जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा