फैन्स क्लब के प्रयास से अज्ञात मृतका की हुई शिनाख्त

ट्रेन दुर्घटना में मृत 22 वर्षीय युवती शाहीन खान के रूप में पहचानी गई, परिजनों में मचा कोहराम

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। बड़ीबाग चौरी रोड पर ट्रेन से हुई दुर्घटना में मृत अज्ञात 22 वर्षीय युवती की आखिरकार पहचान हो गई है। फैन्स क्लब के अथक प्रयासों से मृतका की शिनाख्त शाहीन खान पुत्री कासिम खान, निवासी लक्ष्मण पट्टी पनई तारा देवनाथपुर, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही के रूप में हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनांक 17 दिसंबर 2025 को फैन्स क्लब द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अज्ञात युवती की पहचान के लिए पोस्ट साझा की गई थी। इसके बाद से फैन्स क्लब के सदस्य लगातार मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटे रहे। इसी क्रम में बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे युवती की पहचान सुनिश्चित हो सकी।

 

कस्बा चौकी इंचार्ज शमशाद अहमद एवं हेड कांस्टेबल तौकीर हुसैन द्वारा शाम करीब 6 बजे मृतका के परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जहां मां एवं भाई ने शव की पहचान की। मृत बेटी को देखते ही परिजन चीख-पुकार करते हुए बेसुध हो गए।

 

परिजनों ने बताया कि शाहीन खान 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और अगले दिन ज्ञानपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे। पहचान के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

परिजनों ने भदोही पुलिस, सामाजिक व्यक्तियों, मीडिया एवं फैन्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही उनकी बेटी की पहचान संभव हो सकी। विशेष रूप से फैन्स क्लब के सदस्य जावेद खान, निवासी देवनाथपुर, थाना ज्ञानपुर के प्रयासों की सराहना की गई, जिनकी सक्रिय खोजबीन से शिनाख्त संभव हो पाई।

 

फैन्स क्लब की ओर से अपील की गई है कि समाज हित में ऐसे प्रयासों के लिए लोग लगातार जुड़ते रहें। जरूरत पड़ने पर बिना संकोच फैन्स क्लब से संपर्क किया जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान