सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के दो द्विसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के दो द्विसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

चौबेपुर (वाराणसी) सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भंदहाँ कला स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित युवाओं का दो द्विसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को सम्पन्न हुआ। शिविर में पूर्वांचल के 3 जिलों के कुल 35 प्रतिभागी सम्मिलित हुये।

शिविर में प्रशिक्षक के रूप में बोलते हुये सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं लोकसमिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता को जाति, धर्म, संप्रदाय, लिंग, आर्थिक स्थिति जैसे अवरोधों को त्यागते हुये समाज के मुद्दों पर अपनी समझ बनानी चाहिये उसके बाद क्रमशः सामूहिक कोशिश से समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में आगे बढना चाहिये उसे एक उत्प्रेरक की भूमिका निभानी चाहिये और लोगों को जागरूक करना चाहिये।

 

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय जी ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय जैसे मुद्दों पर संगठित करने के लिये सामाजिक कार्यकर्ताओं को बड़ी भूमिका लेनी होगी जिससे सभी का जीवन खुशहाल हो सके।

 

सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार ने कहा कि आज युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित है उनकी समाज के प्रति कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारियां है जिनका निर्वहन करने के लिए उन्हें अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों को भी समझना पड़ेगा, इसी उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा रहा है जिसको अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाने की जरूरत होगी।

 

प्रशिक्षण शिविर में महेंद्र राठोर ने संगठन निर्माण, अमित कुमार ने गुणवता पूर्ण शिक्षा, दीन दयाल सिंह ने रोचक शिक्षण पद्धति और डॉ इंदु पाण्डेय ने लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर संबोधित किया। आयोजन में प्रदीप सिंह, सौरभ, राजेश, आंचल, दीपक, रैनी, सुनीता, रचना आदि का विशेष योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में बाल संसद का गठन, छात्राओं ने ली नेतृत्व की शपथ

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों पर छात्राओं का चयन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोलापुर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक…

    सनबीम स्कूल, बाबतपुर में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, छात्र नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारियां

    शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पदाधिकारियों का चयन, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ दायित्व निभाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सनबीम स्कूल, बाबतपुर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति