सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन भगवानपुर में कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के हाथो छात्राओं को दिया गया निःशुल्क स्मार्टफोन

सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन भगवानपुर में कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के हाथो छात्राओं को दिया गया निःशुल्क स्मार्टफोन |

 

( सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन, भगवानपुर के अध्यनरत छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण समारोह का 8 जनवरी सोमवार को हुआ आयोजन | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव थे जिन्होंने लाभार्थी छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया |

विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्मार्टफोन आज के छात्र छात्राओं को नवीन परियोजनाओं एवं जानकारियों को जानने का सर्वाधिक सहज साधन है एवं एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के उपयोगी जानकारियां मिल जाती हैं जो समय की बचत करते हुए पूरे विश्व से हमें जोड़ते हैं |

 

सनबीम शैक्षणिक समूह की सहायक निर्देशिका प्रतिमा गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि मोबाइल की अनंत दुनिया का असीमित विस्तार है जहां प्रत्येक जिज्ञासा का समाधान बड़ी ही सुगमता से प्राप्त हो सकता है यदि विद्यार्थी चाहे तो मोबाइल करियर काउंसलर भी काम कर सकता है |सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन, भगवानपुर की बी.कॉम., बी.सी.ए.एवं बी.एससी तृतीया वर्ष की उत्तीर्ण छात्राओं को कुल 204 स्मार्टफोन का वितरण किया गया है |

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रशासिका कीर्ति श्रीवास्तव, प्राचार्या डॉ० विभा श्रीवास्तव, उप-प्राचार्य डॉ० सौरभ सेन, एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और लाभार्थी छात्राओं का मार्गदर्शन किआ एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | स्मार्टफोन वितरण में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका का किया निर्वहन ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा